रविवार की रात 10 बजे तक परिवर्तित रहेगी यातायात व्यवस्था

रविवार की रात 10 बजे तक परिवर्तित रहेगी यातायात व्यवस्था
-कांवड़ियों की सुरक्षा को किये गये हैं व्यापक इंतजाम, प्रशासन अलर्ट
   मथुरा । भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवडीया कांवड लेकर अपने गंतव्य को जा रहे हैं, बम बम भोले के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा है, हर ओर भगवान शिव के जयकारे गूंज रहे हैं, ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और कांवड़ियों को किसी भी प्रकार के व्यवधान से सुरक्षित रखने के लिए मथुरा शहर की ओर आने वाले सभी रूटों पर यातायात की परिवर्तित व्यवस्था की गई है, कई रूटों पर यातायात को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है जबकि कई रूट पर रूट डायवर्जन किया गया है ।
   कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कडे इंतजाम किये गये हैं, जगह-जगह पर पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं, यातायात को नियंत्रित करने के लिए जगह जगह बैरीकेडिंग की गई है, विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी त्योहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत इस बार 14 से 15 फरवरी को समय रात्रि 10 बजे तक यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू रूप से चालाये जाने के लिए कई स्थानों पर बैरियर लगाकर डायवर्जन किया गया है जिसमें गोवर्धन चौराहा एवं मण्ड़ी चौराहा से भूतेश्वर की ओर तथा थाना हाइवे कट से धौली प्याऊ की ओर एवं पुराना आरटीओ कट से शहर की ओऱ सभी प्रकार के कॉमर्शियल भारी वाहन रोडवेज बसें, ट्रैक्टर शहर की तरफ पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें जबकि रोडवेज बसें माल गोदाम रोड़ से होकर बस स्टेड तक जा सकेंगी तथा उसी रास्ते से वापस आ सकेंगी । 
   इसी प्रकार गोवर्धन चौराहा एवं मंण्डी चौराहा से ऑटो ई रिक्शा भूतेश्वर की ओर की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें, मसानी चौराहा से भूतेश्वर की तरफ सभी प्रकार के कॉमर्शियल तथा भारी वाहन नगर निगम की बसें, ट्रैक्टर, ऑटो ई रिक्शा आदि प्रतिबन्धित रहेगें, भूतेश्वर की ओर से जाने वाली रोड़वेज व नगर निगम की बसें भूतेश्वर की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी, ये सभी बसें मालगोदाम होकर अपने गनतव्य को जा सकेगीं, स्टेट बैकं चौराहा से सभी प्रकार के कॉमर्शियल भारी वाहनों ट्रैक्टर, बडे टैम्पो ई रिक्शा आदि भूतेश्वर की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें, कृष्णा पुरी से सभी प्रकार के कॉमर्शियल भारी वाहनों को होलीगेट तथा टैंक चौराहा  की तरफ पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें ।
   लक्ष्मी नगर से एनसीसी तिराहा की ओर सभी प्रकार के कॉमर्शियल भारी वाहनों पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगें, टैकं चौराहा से स्टेट बैकं की ओर सभी प्रकार के कॉमर्शियल भारी वाहन ट्रैक्टर आदि पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें, गोकुल बैराज मोड़ से टैकं चौराहा की ओर सभी प्रकार के कॉमर्शियल भारी वाहन ट्रैक्टर, बसें आदि पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें, टाउनशिप चौराहा से अलीगढ़, हाथरस को जाने वाले भारी वाहन लक्ष्मीनगर तिराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें यह वाहन मथुरा बरेली हाई वे होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगें, राया कट यमुना एक्सप्रेस वे से मथुरा शहर की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें तथा यह वाहन मथुरा बरेली हाई वे होकर अपने गनतव्य को जायेगें ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1412132
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.