मथुरा के दस हजार लोगों के राशन कार्ड होंगे समाप्त
मथुरा के दस हजार लोगों के राशन कार्ड होंगे समाप्त
-पूर्ति विभाग को भेजी गई थी ऐसे करीब 40 हजार संदिग्धों की सूची
मथुरा । सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में संपन्न लोग पीछे नहीं रहते भले ही जरूरतमंद और अभावग्रस्त पात्र योजना के लाभ से छूट जाएं, मथुरा में सरकारी राशन लेने वालों में भी ऐसे लोगों की कमी नहीं रही है जो संपन्न हैं, यहां तक कि उनके बेटे या अन्य परिवारीजन बडे सरकारी पदों पर काम कर रहे हैं, ऐसे लोग भी इस लिस्ट में शामिल हैं जिनके परिजन और संतान विदेशों में नौकरी कर रहे हैं लेकिन सरकारी राशन और गरीबी रेखा से नीचे की दूसरी तमाम सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं ।
सरकारी राशन की लिस्ट से अब ऐसे 10 हजार लोगों के नाम काटे जाएंगे, पूर्ति विभाग को ऐसे करीब 40 हजार संदिग्धों की सूची भेजी थी, योजना का लाभ ले रहे 10,040 लोग अपात्र पाए गए, तीन लाख रुपये से अधिक आय वाले 6,683 व दो लाख से अधिक आय वाले 3,357 मिले अपात्र केंद्र सरकार ने जिले के ऐसे 19,211 लोगों का डेटा भेजा था जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक है, यह भले ही लाखों रुपये कमा रहे हैं लेकिन मुफ्त का राशन लेने का मौका नहीं छोड़ते ।
जिले में दस हजार से अधिक ऐसे लोग हैं, जो आयकरदाता हैं और मुफ्त राशन भी ले रहे हैं, आधार कार्ड से पैन कार्ड जोडे जाने के बाद इस खेल का खुलासा हुआ है, ये वह 10 हजार राशन कार्ड धारक हैं जो इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं, मिलीभगत से अब भी बडी संख्या में छात्र इस कार्यवाही की जद से बच निकले हैं, नियमानुसार दो लाख रुपये वार्षिक आय वाले ही परिवार राशन कार्ड के लिए पात्र होते हैं, जब पूर्ति निरीक्षकों ने इसकी जांच की तो इनमें से 6,683 लोग राशन के लिए पूरी तरह अपात्र मिले, इसी तरह दो लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले 20,533 संदिग्धों की सूची प्राप्त हुई थी ।







.jpeg)













