सीओ ने असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम
सीओ ने असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम
-त्योहार के दौरान शराबियों और हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
मथुरा । होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए हाईवे थाना परिसर में शुक्रवार को पीस मीटिंग आयोजित की गई, बैठक का उद्देश्य पर्व के दौरान शांति बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था, बैठक की अध्यक्षता सीओ रिफाइनरी अनिल कापरवान ने की ।
उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,सीओ ने दोनों समुदायों से अपील की कि वे भाईचारे के माहौल को बनाए रखें और किसी के बहकावे में न आएँ, उन्होंने असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखने, शराब का सेवन नही करने और किसी भी विवाद से बचने की सलाह दी, सीओ ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, बैठक में हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।







.jpeg)













