बीएसए कॉलेज में रोजगार मेला सम्पन्न, 756 को मिला रोजगार

बीएसए कॉलेज में रोजगार मेला सम्पन्न, 756 को मिला रोजगार
  मथुरा । बीएसए (पी.जी.) कॉलेज में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश, एमएलसी योगेश चौधरी, डॉ0 ललित मोहन शर्मा प्राचार्य, चन्द्रचूड दुबे सहायक निदेशक (सेवायोजन) आगरा मण्डल, आगरा, सुगंधा जैन जिला सेवायोजन अधिकारी, सौरभ सहायक सेवायोजन अधिकारी तथा डॉ0 रवीश शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । 
  इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी सुगंधा जैन द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया, रोजगार मेले में 2300 से अधिक अभ्यर्थियों प्रतिभाग किया ने भाग लिया, निजी क्षेत्र की कंपनियों ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जिनमें वीवो मोबाइल इंडिया, साईं फ्यूचर इंडिया, स्विगी, बजाज कैपिटल, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, एसआईएस सिक्योरिटी, टाइम्स प्रो तथा एनआईटी एड जैसी कंपनियां शामिल रहीं। 
 विवो मोबाइल इंडिया द्वारा लगभग 40,000 रुपये प्रतिमाह तक के वेतनमान के पदों की पेशकश की गई, वहीं स्विगी द्वारा लगभग 400 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई, मेले में कुल 756 अभ्यर्थियों का चयन किया गया जिनमें से 20 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए जिससे छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला ।
  प्राचार्य डॉ0 ललित मोहन शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए अतिथियों, अधिकारियों तथा कार्यक्रम में सम्मिलित कंपनियों का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और करियर के अवसरों से जोड़ना भी है, उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डॉ0 बी0के0 गोस्वामी, डॉ0 यू0के0 त्रिपाठी, डॉ0 रवीश शर्मा, पवन प्रताप, सचिन कुमार, सतीश चंद्र, सीमा शर्मा तथा सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1498937
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.