पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में किया गया पौधोंरोपण

पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में किया गया पौधोंरोपण
   मथुरा । आईओपी. वृन्दावन महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन ‘पर्यावरण जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन एनसीसी अधिकारी पवित्र गोस्वामी एवं वरिष्ठ शिक्षकों के नेतृत्त्व में बीआईएमटी कैम्पस व चयनित स्थल पर छात्र छात्राओं ने जामुन, आम, नीम, अशोक तथा कई औषधियों का पौधारोपण किया ।
   डॉली, हिमांशी, प्रवीण, अंशु, शिवानी तथा अन्य छात्र छात्राओं ने कैम्पस में पौधारोपण किया। इसके पश्चात  गोस्वामी ने कहा कि पेड़ों का कटान होने के कारण पर्यावरण बिगड़ रहा है और पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक होना होगा। प्राचार्य प्रो. पीके सारस्वत ने कहा कि वृक्ष हमारी धरती की अमूल्य धरोहर हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। आगे उन्होंने बताया कि प्रत्येक छात्र छात्रा को अपने जन्मदिवस के अवसर पर कम से कम दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए, प्रो0 अनंत कुमार यादव, प्रो0 योगेन्द्र पाल सिंह सोलंकी, प्रो0 संजय कुमार सिंह, प्रो0 दीपिका वर्मा, डॉ0 विवेक शर्मा, सुनीत शुक्ला, डॉ0 अनुज कुमार, पवित्र गोस्वामी, धर्मेन्द्र कुमार, सुभाष कृष्ण सरकार तथा सौरभ कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1498927
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.