चुनावी वर्ष में 45 करोड़ खर्च करेगी मथुरा जिला पंचायत
चुनावी वर्ष में 45 करोड़ खर्च करेगी मथुरा जिला पंचायत
-वर्ष 2025-26 का पुनरीक्षित बजट 65 करोड़ भी किया गया स्वीकृत
मथुरा । जिला पंचायत की बोर्ड बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी की अध्यक्षता में हुई जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-2027 का वार्षिक बजट पेश 45 करोड़ 37 लाख 87 हजार 58 रुपये का पेश किया गया जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मिति से पारित कर दिया, इसके अलावा वर्ष 2025-26 का पुनरीक्षित बजट 65 करोड़ दो लाख 85 हजार 142 रुपये का पारित किया गया, बैठक में मांग की गई कि बजट में से 50-50 लाख रुपये के विकास कार्य कराने के लिए प्रत्येक सदस्य को दिया जाए क्योंकि इस वर्ष चुनाव होने हैं ताकि वे जनता की मांग के अनुरूप कार्य करा सकें जिसे अध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान कर दी ।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार ढाका ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान दो करोड़ 83 लाख 56 हजार रुपये सामान्य प्रशासन पर, मेला प्रदर्शनियों पर 28 लाख रुपये, सार्वजनिक निर्माण पर एक करोड़ 14 लाख रुपये, जिला निधि से मरम्मत कार्य, मूल निर्माण 50 लाख रुपये, मरम्मत कार्य, मूल निर्माण एवं वेतन पेंशन पर 34 करोड़ 30 लाख रुपये के काजी हाउस, गौ आश्रय सदन के अनुरक्षण एवं निर्माण पर दो करोड़ 80 लाख रुपये पर खर्च किए जाएंगे, इसके अलावा अन्य देनदारियों में खर्च होगा, केन्द्र व राज्य वित्त की धनराशियों से भी कार्य कराये जाएंगे ।
जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत गांवों में डाली जा रही पाइप लाइन के लिए सड़क खोदी गई, पाइप लाइन डाल दी गई, उसके बाद सड़क को सही नहीं किया गया जिससे सड़कें खराब होने से ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, इसका समर्थन फरह के अनूप चौधरी व अन्य सदस्यों ने किया, उन्होंने टेंडर की शर्तें जिला पंचायत के पटल पर रखने की मांग की, अध्यक्ष से कहा गया कि जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के लिए एक माह बाद पुन: जिला पंचायत की बैठक बुलाई जाए, जनता और सरकार का पैसा जो सड़कों पर लगा है वह व्यर्थ में जा रहा है, उन्होंने बरखा ड्रेन की सफाई, कोसी कोकिला वन मार्ग पर ट्रेफिक व्यवस्था के लिए प्रत्येक शनिवार को ट्रेफिक पुलिस की व्यवस्था की जाए, ग्राम पंचायत शेरगढ़ को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए ।







.jpeg)









