युवकों में हुई मारपीट, दातों से काट दिया युवक का कान

युवकों में हुई मारपीट, दातों से काट दिया युवक का कान
-राया में डीजे गाड़ी सवारों ने बाइक सवार युवक का काटा कान, पकड़े 3 आरोपी 
   मथुरा । राया कस्बे में शादी समारोह से डीजे लेकर लौट रहे मैक्स पिकअप वाहन में सवार युवकों ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया, इस दौरान एक हमलावर ने बाइक चला रहे युवक का कान काट दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जानकारी के अनुसार सूरज निवासी ओमवीर पुत्र गुड्डू अपने साथी धीरज निवासी नागल के साथ घर लौट रहा था, मथुरा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय सामने से आ रही डीजे वाली मैक्स पिकअप में सवार युवकों से रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई ।
   आरोप है कि इसी बात पर मैक्स सवार युवकों ने हमला बोल दिया, हमले में ओमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका कान कट गया, घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए तीन हमलावरों को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी अछनेरा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1555435
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.