थाना कोतवाली पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति अभियान

थाना कोतवाली पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति अभियान
-महिलाओं को किया सुरक्षा सशक्तिकरण और अधिकारों के प्रति जागरूक
  मथुरा । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश में हो गई है, इस अभियान के तहत जनपद में महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ।
   थाना कोतवाली पुलिस शक्ति दीदी टीम ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया अभियान के दौरान शक्ति दीदी टीम ने सार्वजनिक स्थानों बाजारों और मोहल्लों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और महिला हेल्पलाइन नंबरों का विस्तृत विवरण दिया, टीम ने 1090, 112 और 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर महिलाओं को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया ।
  शक्ति टीम ने सलाह दी कि सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से बातचीत करते समय सतर्क रहें अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें इस अभियान में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई, बताया गया कि उत्पीड़न की किसी भी स्थिति में चुप न रहें बल्कि तुरंत पुलिस से संपर्क करें टीम ने आश्वासन दिया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है, थाना कोतवाली क्राइम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार यादव ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करना है, इससे वे आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगी पुलिस विभाग के इस प्रयास की स्थानीय महिलाओं ने सराहना की है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1555443
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.