रामनवमी पर एसएफ स्ट्रीट स्कूल में किया गया विशेष आयोजन
रामनवमी पर एसएफ स्ट्रीट स्कूल में किया गया विशेष आयोजन
मथुरा । स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी द्वारा संचालित ट्रांसपोर्ट नगर एवं श्यामकुंज स्थित एसएफ स्ट्रीट स्कूल में रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना रहा, इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने माँ दुर्गा के जयकारों से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया ।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक पीयूष बंसल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं कन्या पूजन के साथ की गई, पूजन के उपरांत सभी बच्चों को प्रसाद स्वरूप स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन कराया गया जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला, संस्था द्वारा बच्चों को शैक्षणिक सामग्री जैसे पुस्तकें, कॉपियां, पेंसिल एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं भी वितरित की गईं, आवश्यक सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनका उत्साह देखने योग्य था ।
संस्था की अध्यक्ष शिखा बंसल ने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, भक्ति और सद्गुणों की विजय का प्रतीक है, ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है, वहीं संस्था की वरिष्ठ सदस्य अंकिता शर्मा ने बताया कि एसएफ स्ट्रीट स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें संस्कार, आत्मविश्वास एवं सामाजिक मूल्यों से भी समृद्ध करना है, अंत में सभी बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, इस दौरान संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।







.jpeg)









