मिशन शक्ति : रन फॉर एंपावरमेंट का किया गया आयोजन
मिशन शक्ति : रन फॉर एंपावरमेंट का किया गया आयोजन
मथुरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद में महिला सशक्तिकरण और बाल सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष श्रन फॉर एंपावरमेंटश् दौड़ का आयोजन किया गया, इस दौड़ में महिला पुलिस कर्मियों, पुलिस परिवार के बच्चों तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल की शिक्षिकाओं सहित 113 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, दौड़ पुलिस लाइन गेट से प्रारंभ होकर सिविल लाइन होते हुए नीमबाड़ी तक 2.5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए संपन्न हुई ।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ को रवाना किया गया, उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की महत्वपूर्ण पहल है, इस तरह के आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी प्रसारित करते हैं, उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना की तथा आगे भी ऐसी गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
यह आयोजन महावन सहित समस्त सर्किल मुख्यालयों पर भी किया गया, जहां सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर महिला एवं बाल सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संकल्प लिया, मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण शिविर और अन्य गतिविधियां निरंतर चल रही हैं, जो महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हैं, इस दौड़ ने ना केवल प्रतिभागियों में उत्साह भरा, बल्कि महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का अवसर प्रदान किया, पुलिस प्रशासन ने सभी का आभार व्यक्त किया ।







.jpeg)









