अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में बिजलीघर पर किया प्रदर्शन
अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में बिजलीघर पर किया प्रदर्शन
-वृन्दावन में पागलबाबा बिजली घर पर वार्ड 13 के ग्रामीणों द्वारा किया गया प्रदर्शन
वृंदावन (मथुरा) । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 सुनरख में बिजली संकट विस्फोटक रूप लेता जा रहा है, अघोषित विद्युत कटौती से परेशान क्षेत्र के लोग शनिवार को पागल बाबा बिजलीघर पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के गैर मौजूदगी और मौजूद कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार से आक्रोशित होकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की ।
चैतन्य विहार बिजली घर से संचालित जोनाई फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से रोजाना 8 से 10 घंटे की अघोषित बिजली कटौती की जा रही है जिससे करीब 1500 किलोवाट के औद्योगिक कनेक्शन बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, वहीं आश्चर्य की बात यह है कि क्षेत्र के अधिकांश उपभोक्ता समय से बिजली बिल जमा कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें देहात जैसा ट्रीटमेंट दिया जा रहा है, स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जब हम पूरा बिल दे रहे हैं तो हमें 24 घंटे बिजली क्यों नहीं मिल रही जबकि उद्योगपतियों का आरोप है कि बिजली कटौती के चलते उनका काम ठप हो रहा है और आर्थिक नुकसान बढ़ता जा रहा है।
वहीं, जब अधिकारियों से शिकायत की जाती है तो जवाब मिलता है कि रेवेन्यू नहीं आ रहा, जिससे लोगों में आक्रोश है, उपभोक्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं दी गई या फिर कमर्शियल दरों को घटाकर देहात के हिसाब से नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे, रमण बिहारी गौतम का आरोप है कि जहां एक ओर क्षेत्र अंधकार में डूबा हुआ है, वही दूसरी अधिकारी अपने मनमाने तरीके से उपभोक्ताओं द्वारा की गई शिकायतों को दबाने में लगे हुए है।
रमण बिहारी गौतम का आरोप है कि उसने 17 मार्च को क्षेत्र हो रही धांधलेबाजी और अघोषित विद्युत कटौती की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से सरकार के ऊर्जमंत्री से की थी, उन्हें विद्युत कार्यालय आने पर पता लगा कि उसके द्वारा की गई शिकायत का 26 मार्च को निस्तारण भी हो चुका है जबकि उसे इसके बारे में कुछ मालूम ही नहीं है, उन्होंने कहा कि अधिकारी सपा मानसिकता के लोग है जो सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है, इस संबंध में विद्युत उपखण्ड अधिकारी संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि उच्च अधिकारियों से बात कर नगर निगम की सीमा में आने वाले गांवों का सर्वे कराकर बिजली कटौती की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा, प्रदर्शन करने वालों में श्याम, साहब सिंह, गुड्डू, होशियार सिंह, महेंद्र, दिनेश, रमेश, भूपेंद्र, राहुल, अजीत, लालमन सिंह, लखन, वीरेंद्र, महावीर, धर्मसिंह, अनिल, आशीष, कल्लू, आदि के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे ।







.jpeg)









