एसआईआर : जनपद में बढ गये 109458 मतदाता
एसआईआर : जनपद में बढ गये 109458 मतदाता
-एसआईआर से हुई जानकारी, लिंगानुपात में आई है चार प्रतिशत की कमी
मथुरा । जनपद में एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 109458 मतदाता बढ गये हैं, 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में कुल मतदाता 1573575 थे जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 862683, महिला मतदाताओं की संख्या 710857, तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 35, 18-19 आयु वर्ग मतदाताओं की संख्या 7110 तथा जेण्डर रेशियो 824 था, 10 अप्रैल को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची में कुल मतदाता 1683033 है जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 920585, महिला मतदाताओं की संख्या 762407, तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 41, 18-19 आयु वर्ग मतदाताओं की संख्या 29077 तथा जेण्डर रेशियों 828 है ।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आलेख्य मतदाता सूची के सापेक्ष अन्तिम मतदाता सूची में कुल 109458 मतदाताओं में वृद्धि हुई है जिसमें पुरुष मतदाताओं में वृद्धि 57902, महिला मतदाताओं में वृद्धि 51550 तृतीय लिंग मतदाताओं में वृद्धि 6, 18-19 आयु वर्ग मतदाताओं में वृद्धि 21967 तथा जेण्डर रेशियों में वृद्धि 4 की हुई है, उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा 27 अक्टूबर 2025 को की गई थी, गणना चरण चार नवम्बर से 26 दिसम्बर 2025 हुआ, आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन छह जनवरी 2026 तथा दावा एवं आपत्ति की अवधि छह जनवरी से छह मार्च 2026 तक थी, छह जनवरी से 27 मार्च 2026 तक नोटिस चरण (सुनवाई, सत्यापन) एवं दावे और आपत्तियों का निस्तारण का कार्य किया गया तथा 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है ।
करीबन 166 दिनों तक चले इस वृहद अभियान को सफल बनाने में जनपद से सम्बन्धित 5 विधानसभा क्षेत्रों के 5 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ), 176 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ), 219 बीएलओ सुपरवाइजरों एवं 2266 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य किया गया, साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के 9416 बूथ लेवल एजेंटों एवं लाखों मतदाताओं द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया द्वारा भी अपना अमूल्य योगदान दिया गया जिसके लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी का आभार, धन्यवाद किया है ।







.jpeg)









