नगर निगम कर्मचारियों ने की टैक्स मुक्ति की मांग, सौंपा ज्ञापन
नगर निगम कर्मचारियों ने की टैक्स मुक्ति की मांग, सौंपा ज्ञापन
-आगरा नगर निगम में दी जा रहीं सुविधाओं का ज्ञापन में दिया गया हवाला
मथुरा । स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ नगर निगम मथुरा वृन्दावन के अकेन्द्रीयित सेवा के कार्मिकों को गृहकर, जलकर एवं सीवर कर टैक्स से अवमुक्त करने का प्रस्ताव कार्यकारिणी की बैठक में रखने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त को सौंपा गया है ।
ज्ञापन में मांग की गई है कि नगर निगम मथुरा वृन्दावन के कर्मचारियों द्वारा निगम की प्रगति में निरन्तर सहयोग प्रदान किया जा रहा है, उत्तर पदेश की अन्य नगर निगमों की भांति स्थानीय कर्मचारियों का ध्यान रखते हुये सभी कर्मचारियों को गृहकर, जलकर एवं सीवर कर से मुक्त करने का कष्ट करें। इसके सम्बन्ध में महासंघ समय समय पर आपसे आग्रह एवं अनुरोध करता रहा है ।
वहीं बताया गया कि नगर निगम आगरा के अकेन्द्रीयित सेवा के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को गृहकर, जलकर एवं सीवर कर टैक्स से अवमुक्त प्रदान की गयी है, नगर निगम आगरा, लखनऊ, कानपुर, बरेली आदि की भांतिं नगर निगम मथुरा वृन्दावन के अकेन्द्रीयित सेवा के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को गृहकर, जलकर एवं सीवर कर टैक्स से अवमुक्त प्रदान करने सम्बन्धी प्रस्ताव कार्यकारिणी की बैठक में रखा जाए जिससे कि कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके ।







.jpeg)









