नौहझील पुलिस ने दबोचे महिला सहित चार गैंगस्टर, भेजे जेल
नौहझील पुलिस ने दबोचे महिला सहित चार गैंगस्टर, भेजे जेल
मथुरा । थाना नौहझील पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित तीन पुरूष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, नौहझील पुलिस टीम द्वारा थाना सुरीर पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट में वांछित सुलेमान पुत्र छोटे निवासी कराहरी थाना सुरीर, सद्दाम उर्फ सलाउद्दीन पुत्र छोटे निवासी कराहरी थाना सुरीर, दुल्ला उर्फ निजामुद्दीन पुत्र कम्मू निवासी करहारी थाना सुरीर व एक महिला को नौहझील से पहले तलाब के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगणों व अभियुक्ता के विरुद्ध थाना आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई, अभियुक्त सुलेमान पर थाना सुरीर और शेरगढ में गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम, गोवध जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं, कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सोनू कुमार थाना नौहझील, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह थाना नौहझील, उप निरीक्षक रोहित सिंह चौकी प्रभारी कस्बा नौहझील, एसआई शिवम कुमार थाना नौहझील, एसआई दीप्ति सिंह थाना नौहझील आदि पुलिसकर्मी शामिल थे ।







.jpeg)









