खेत में खड़ी थी गेहूं की 10 बीघा फसल, जल कर हुई नष्ट

खेत में खड़ी थी गेहूं की 10 बीघा फसल, जल कर हुई नष्ट
-गोवर्धन में लगी आग से किसान को भारी नुकसान, दमकल ने पाया काबू
  मथुरा । जनपद में बरसात के चलते गेहूं की कटाई का काम पिछड़ गया है, मौसम खुलने के बाद दोबारा किसान खेतों में खडी गेहूं की फसल की कटाई की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच एक और आफत ने कई परिवारों का निवाला छीन लिया, गोवर्धन में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे खेत में अचानक आग लगने से किसान राजकुमार की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ।
  यह घटना उस समय हुई जब फसल पूरी तरह पक चुकी थी और अगले कुछ दिनों में उसकी कटाई शुरू होने वाली थी, अचानक लगी आग ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया, घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई, सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल चुकी थी ।
   प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत राजकुमार को फोन कर सूचना दी, सूचना मिलते ही किसान राजकुमार मौके पर पहुंचे और आसपास के किसानों व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, राजकुमार ने बताया कि इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि पूरी फसल तैयार थी और कटाई के लिए बस कुछ दिन ही बाकी थे, ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1616278
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.