मथुरा के राजनीतिक दलों को सौंपी अंतिम मतदाता सूची

मथुरा के राजनीतिक दलों को सौंपी अंतिम मतदाता सूची
-पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की उपलब्ध कराई गई अन्तिम मतदाता सूची 
   मथुरा । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को प्रातः 11 बजे समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई ।
   जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा शुक्रवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक की गई जिसमें जनपद में सक्रिय 6 मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भगत सिंह, बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव मुनेन्द्र सिंह निगम, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अमन ठाकुर, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के जिला सचिव टीकेन्द्र सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह धनगर एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव उपस्थित रहे ।
   बैठक में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जनपद के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अन्तिम मतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी (डीवीडी) उपलब्ध कराई, उन्होंने अवगत कराया है कि शुक्रवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के सुसंगत नियमों के अन्तर्गत अन्तिम प्रकाशन निर्धारित प्रारूप-16 पर करते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय तथा समस्त मतदेय स्थलों पर जन सामान्य के निरीक्षण, अवलोकन हेतु अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली एक सप्ताह तक रखी जायेगी, डीएम ने सूचित किया है कि जनपद में 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1616281
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.