दर्दनाक हादसा : यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की हुई मौत
दर्दनाक हादसा : यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की हुई मौत
-पंजाब के लुधियाना से आया है करीब 150 श्रद्धालुओं का ग्रुप, शुक्रवार को हुआ हादसा
-बताया जा रहा हैं कि 30 से 32 श्रद्धालु थे सवार, पैंटून पुल से टकराने से पलटी नाव
-मुख्यमंत्री ने जताया दुख, स्थानीय प्रशासन से ली जानकारी, दिये आवश्यक निर्देश
-राहत व बचाव कार्य में जुटी हुईं हैं सेना सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम
मथुरा । शुक्रवार को यमुना में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिला प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की मदद ली, खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा था, 10 लोगों के शव बरामद किये जा चुके थे जबकि 14 से 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, रेस्क्यू किये गये श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया, जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को भी इमरजेंसी अलर्ट पर रखा गया है, घटना दोपहर करीब सवा तीन बजे हुई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और बचाव और राहत कार्य बडे स्तर पर चलाने के निर्देश दिये हैं, वृंदावन में यमुना पर बंसीवट और केसी घाट के बीच में पेंटून पुल है, उसी के पास यह दुर्घटना हुई, स्थानीय लोगों का कहना था कि पेंटून पुल से टकराने के बाद नाव नदी में पलट गई, नाव में लुधियाना पंजाब से आये श्रद्धालु सवार थे जिनकी संख्या 30 से 32 बताई जा रही है, हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में कोई भी सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा था, यहां तक कि जिन लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया वह भी एक निश्चित संख्या नहीं बता पा रहे थे ।

बताया गया कि पंजाब के लुधियाना से एक ग्रुप आया है जिसमें करीब 150 लोग हो सकते हैं, इन्हीं में से कुछ लोग इस नाव पर सवार थे, दूसरी नाव पर भी कुछ श्रद्धालु थे, यह इलाका गोताखोरों का है, गोताखोर बडी संख्या में यहां रहते हैं, नाव पलटने की घटना के पीछे बताया जा रहा है कि यहां विगत दिनों पेंटून पुल के पीपा हटा दिये गये थे लेकिन उन्हें यमुना से बाहर नहीं निकाला गया था, इन्हीं में से किसी पीपा से नाव टकराई और हादया हो गया, सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया, गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटे थे, पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, इनमें से एक श्रद्धालु को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है ।

डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने इस घटना की पुष्टि की है, सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, उन्होंने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कर दिया, दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही है, प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, यह बात भी सामने आ रही है कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से आया है और ये सभी श्रद्धालु भी उनमें ही शामिल थे ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
डीआईजी शैलेष पाण्डेय ने बताया कि सवा तीन बजे बंसीवट और केसी घाट के बीच में जहां पेंटून पुल है यह दुर्घटना हुई, नाव के टकराने का जो कारण अभी तक जो लोग बता रहे है वह यह है कि पेंटून पुल से टकराकर नाव पलटी है, स्थानीय गोताखोर, पुलिस, गोताखोर, मेडिकल टीम, टीम सभी प्रशासकीय विभाग संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं, घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है, अभी तक 10 शव बरामद किये जा चुके हैं, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें भी अपने स्थान से रवाना हो चुकी हैं, डीएम सीपी सिंह ने बताया कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है, पंजाब के लुधियाना से आये श्रद्धालु नाव से वृंदावन में दर्शन कर रहे हैं, एक नाव डूब गई, 14 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है, छह की मौत हो गई है, राहत बचाव कार्य चल रहा है, आर्मी, एनडीआरएफ की मदद ली गई है, यह गोताखोरों का इलाका है, गोताखोर यहां बडी संख्या में रहते हैं, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि राहत बचाव कार्य चलाने और घायलों के अच्छा इलाज कराने के निर्देश दिये हैं।







.jpeg)









