नगर निगम की बोर्ड बैठक में उठी मांग, मीट पर लगे प्रतिबंध

नगर निगम की बोर्ड बैठक में उठी मांग, मीट पर लगे प्रतिबंध 
   मथुरा । नगर निगम के नवनिर्मित सदन भवन में आयोजित सदन अधिवेशन में पार्षद मुन्ना मलिक ने क्षेत्रीय समस्याओं व नगर के चहुंमुखी विकास को लेकर आवाज उठाई, बैठक में पार्षद मुन्ना मलिक द्वारा रखे गए महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सदन की मंजूरी मिलना क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है, सदन में पार्षद कुलदीप पाठक द्वारा मीट प्रतिबंध की मांग उठाने पर मुन्ना मलिक ने तार्किक विरोध दर्ज कराया ।
   उन्होंने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के कार्यवाही अनुचित है, उन्होंने मांग रखी कि पहले मीट कारोबारियों को एक अलग व्यवस्थित मार्केट बनाकर दी जाए, उसके बाद ही किसी भी प्रकार की कार्यवाही अमल में लाई जाए, इस पर प्रतिरोध दर्ज कराते हुए पार्षद मुन्ना मलिक ने कहा कि पार्क का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखना और आजाद मार्केट व ओपन जिम के प्रस्तावों का पास होना जनता के विश्वास की जीत है, हमारा लक्ष्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि मथुरा वृंदावन को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1628901
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.