वृंदावन में आयोजित अमृत समागम तृतीय संस्करण का हुआ समापन

वृंदावन में आयोजित अमृत समागम तृतीय संस्करण का हुआ समापन
  वृंदावन (मथुरा) । आयुरअंश फाउंडेशन द्वारा आयोजित अमृत समागम तृतीय संस्करण का भव्य एवं गरिमामयी समापन संपन्न हुआ, दो दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन का मुख्य विषय “आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा कार्यशाला” रहा जिसे आयुरअंश फाउंडेशन द्वारा एवम आयुष मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया, इस समागम में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 1200 से 1500 वैद्यगणों ने भाग लिया ।
   कार्यक्रम में आयुर्वेद क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की, अमृत आरोग्य मेला में पांच हजार से ज़्यादा मरीजों ने मुफ्त में इलाज कराया, मुख्य अतिथि के रूप में वैद्य प्रदीप प्रजापति, निदेशक, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, नई दिल्ली उपस्थित रहे। वहीं प्रमुख वक्ताओं के रूप में राष्ट्रीय आयुर्वेद गुरु वैद्य राम दास आव्हाड, वैद्य मनोज शर्मा (कोटा, राजस्थान), वैद्य चंद्रकुमार देशमुख, वैद्य उदय तल्हार, वैद्य प्रशांत तिवारी, वैद्य निमेष पटेल एवं योगाचार्या प्रियंका सारन ने अपने अनुभवों एवं ज्ञान से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया ।
  संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ0 अभिषेक द्विवेदी, सीएसओ एवं महासचिव राम मोहन मिश्रा, संयुक्त सचिव अतुल अग्रहरी, प्रशासक ऋषभ वर्मा सहित कोर टीम के सदस्य वैद्य वरुण गुप्ता, वैद्य अमन डहरवाल, वैद्य जागेश्वर शर्मा, वैद्य आदित्य मोहन एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, समागम के अंतर्गत 15 मार्च से 12 अप्रैल तक अमृत आरोग्य मेला का भी सफल आयोजन किया गया जिसमें आमजन को आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं परामर्श का लाभ मिला ।
   कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक आयोजन भी हुए, अमृत सांस्कृतिक उत्सव में ‘मिस्टर वैद्य’ का खिताब वैद्य घनश्याम अग्रवाल (पतंजलि संस्थान, उत्तराखंड) को तथा ‘मिस वैद्य’ का सम्मान वैद्य हर्षिता गुप्ता को प्रदान किया गया, वहीं मेन ऑफ़ द डे के रूप में दिव्य मोहन शाक्य एवं ‘लेडी ऑफ़ द डे’ के रूप में वैद्य शिवानी हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, पंजाब को सम्मानित किया गया, अमृत समागम दृ तृतीय संस्करण आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में ज्ञान-विनिमय का एक सशक्त मंच साबित हुआ, कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं आगामी आयोजनों को और अधिक भव्य बनाने के संकल्प के साथ हुआ ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1628904
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.