गोवर्धन : एसडीएम ने मनोनीत सभासदों को दिलाई शपथ
गोवर्धन : एसडीएम ने मनोनीत सभासदों को दिलाई शपथ
गोवर्धन (मथुरा) । नगर पंचायत में शासन से मनोनीत तीनों सभासदों को एसडीएम गोवर्धन ने शपथ दिलाई, बुधवार दोपहर नगर पंचायत सभागार में पंचायत अध्यक्ष व सभासदों की उपस्थिति में एसडीएम गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी ने शासन से मनोनीत तीनों सभासदों गजेंद्र अग्रवाल, राजू वाल्मीकि व महावीर सैनी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई, तीनों मनोनीत सभासदों का दुपट्टा ओढ़ा कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्षा प्रभा देवी शर्मा ने तीनों मनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए नगर हित में एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया व शासन की योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिलाने का आश्वासन दिया, इस दौरान सभासद सुरेंद्र गुप्ता बिरजो, मुकुट सैनी, रूपकिशोर सैनी, माधव शर्मा, चंद्रभान चौधरी, शिवपाल सिंह नरसिंह बघेल एडवोकेट, पवन, रिंकू ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कान्हा शर्मा, मोहित जूली, महेश सैनी, सुरेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









