पूर्व सैनिक शिक्षकों का विदाई सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

पूर्व सैनिक शिक्षकों का विदाई सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
  मथुरा । पूर्व सैनिक शिक्षकों का स्थानीय एक होटल में भव्य विदाई सम्मान समारोह हुआ जिसमें चार वरिष्ठ शिक्षक सूबेदार मेजर सेवानिवृत कप्तान सिंह साहब, किशन सिंह वर्मा, रमाकांत शर्मा और अनिल चौधरी का सेवानिवृत सम्मान समारोह कर्नल सेवानिवृत बनी सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें पूर्व सैनिक शिक्षक बच्चू सिंह चौधरी व शिवराज सिंह की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की । 
  कर्नल बनी सिंह के द्वारा राधा कृष्ण की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, कार्यक्रम का संचालन इन्द्रपाल सिंह चौधरी जिला महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा ने किया, इस दौरान सुरजीत सिंह को शिक्षक संघ का नेतृत्व प्रदान किया गया, विदाई सम्मान समारोह में धर्मेंद्र परिहार और कुलदीप सिंह ने गाना गाकर चार चांद लगा दिए ।
   सेवानिवृत्त हुए सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर, स्वापा बांधकर, शाल पहनाकर, गीता भागवत एवं माला भेंटकर स्वागत किया गया, इस दौरान पंकज गौतम, जालिम सिंह उपाध्याय, कृपाल सिंह, विक्रम सिंह, प्रेम सिंह कुंतल, लाखन सिंह, समय सिंह, लखबीर सिंह, जसवीर सिंह, जोगिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, बने सिंह, धर्मेंद्र परिहार, सुखबीर सिंह, धर्मवीर सिंह, हरीश कुमार, जितेंद्र सिंह मलिक, और सुरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1628894
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.