स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं ने दिया धरना, प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं ने दिया धरना, प्रदर्शन
-राया बिजलीघर पर हुआ हंगामा, बिजली बिल में बढ़ोत्तरी का लगाया आरोप 
    मथुरा । राया विद्युत उपखंड कार्यालय पर बुधवार को युवाओं ने स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन किया, बड़ी संख्या में पुरुष और महिला बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की, विद्युत उपभोक्ता नीतेश पाठक का आरोप है कि विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में कई गुना बढ़ोतरी हुई है, उनका कहना है कि पहले जहां सामान्य बिल आता था, वहीं अब एक महीने का बिल 6 से 8 हजार रुपये तक पहुंच रहा है ।


    उन्होंने कहा कि भोली भाली जनता को लूटा जा रहा है और गरीब परिवारों का शोषण किया जा रहा है वही मीटर लगाते समय विभाग ने कम बिल आने का आश्वासन दिया था लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है।अभिषेक शर्मा ने बताया कि जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात में अंधेरे में रहने के बावजूद भारी भरकम बिल थमाए जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, वही आक्रोशित जनता बिजली घर के बाहर ही धरने पर बैठ गईं और विरोध प्रदर्शन जारी रखा और विद्युत उपखंड कार्यालय को खुलने नहीं दिया गया । 
  मौके पर कस्बा प्रभारी उज्जवल शर्मा मय फोर्स के साथ पहुंच गए, उपखंड अधिकारी के आने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे स्मार्ट मीटर उखाड़ने और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, इस दौरान अभिषेक शर्मा, विकास चौधरी, भोलू रावत, सरवन अहमद, शुभम अग्रवाल, श्यामवीर सिंह, रंजीत शर्मा, अर्पित चौधरी, रिहान अली, पुनीत चौबे, फैजल खान, मयूर शर्मा, रवि सैनी, अंजनी देवी, राधा देवी, माधुरी शर्मा, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1628895
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.