यूपी बोर्ड : तनु अग्रवाल ने प्रदेश में 10वें के साथ बनी जिला टॉपर

यूपी बोर्ड : तनु अग्रवाल ने प्रदेश में 10वें के साथ बनी जिला टॉपर 
-इंटरमीडिएट में नीरज व अरबीन हांसिल किया संयुक्त जिला टॉपर का खिताब
    मथुरा । गुरूवार को दोपहर बाद यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया, जनपद में इंटरमीडिएट में एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसीकलां के छात्र नीरज और श्री भगवान इंटर कॉलेज नीमगांव गोवर्धन के छात्र अरबीन खान 90.60 अंक के साथ संयुक्त रूप से जनपद के टॉपर रहे है, एसएस दास बाबा इंट कोल गुहेता की छात्रा महेंद्री 88.80 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे, 88.60 प्रतिशत अंक के साथ श्रीमती किरण देवी जीआईसी टेंटीगांव के छात्र उदय तीसरे, ऊषा 88.20 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं वह एसकेडी इंटर कॉलेज सुपना छाता की स्टूडेंट हैं ।
   महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज मथुरा की छात्रा श्रद्धा अग्रवाल को 87.80 अंक मिले है, वह छटे स्थान पर रहीं, श्रीमती प्रेमवती इंटर कॉलेज नगला महादेव झुड़ावई के छात्र   जयनारायण 87.60 प्रतिशत के साथ सातवें, 87.40 के साथ एसबीजी इंटर कॉलेज जी गिर्राज सिंह मड़ौरा के छात्र विपिन कुमार आठवें, महक 87.40 श्री सुख लाल आई सी फ़तेहपुरा चौराहा बलदेव आठवें,  नर्मदा शर्मा 87.40 प्रतिशत एसकेडी इंटर कॉलेज सुपना छाता संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं, आलोक 87.20 प्रतिशत वीडीपी गवर्नमेंट इंटकोले मथुरा, श्रेयानवी 87.20 श्री भगवान सिंह इंटर कॉलेज नगला बीच पचावर, खुशी शर्मा 87.20 श्रीमती किरण देवी जी आई सी टेंटीगांव संयुक्तरूप से नवें तथा श्याम लाल चौहान इंटर कॉलेज कोह के छात्र लोकेश कुमार 87 प्रतिशत के मथुरा जनपद में दसवें स्थान पर रहे ।
   वहीं हाईस्कूल में श्रीमती शांति देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय, जुगसाना छात्रा तनु अग्रवाल ने 95 प्रतिशत अंक के साथ उत्तर प्रदेश में दसवां स्थान हांसिल करने के साथ ही जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है, निक्की 94.83 पीटी देवदत्त मेमोरियल इंटर कॉलेज गंगरौली दूसरे, सलोनी 94.33 श्रीमती शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जुगसाना तीसरे,  सोनम  94.00 एसआरडीसी इंटर कॉलेज मदौर बलदेव चौथे, साक्षी अग्रवाल 93.83 श्रीमती पीएल अग्रवाल गर्ल्स आईसी राया पांचवें, विशाल 93.67 श्री दुर्गेश इंटर कॉलेज अकबरपुर छठे स्थान पर रहीं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1677033
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.