बलदेव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दें-लक्ष्मी नारायण

बलदेव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दें-लक्ष्मी नारायण
   मथुरा । कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बलदेव क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि बलदेव क्षेत्र में यमुना के सैंतरी घाट एवं कंजौली घाट के निर्माण, सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं के लिए पंडाल, कुर्सी आदि की सुविधाओं के विकास हेतु प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं ।
   इसके अतिरिक्त बलदेव में हनुमान तिराहे से मंदिर तक तथा अवैरनी चौराहे से मेला मैदान तक स्मार्ट रोड निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव के लिए इंटरचेंज निर्माण हेतु लगभग 13 करोड़ रुपये के प्रस्ताव की जानकारी भी दी गई, विधायक मेघश्याम सिंह ने गोवर्धन क्षेत्र से संबंधित कई मांगें रखीं, परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विधायक के साथ अडींग स्थित जर्जर ऐतिहासिक किले के संरक्षण हेतु संयुक्त निरीक्षण करें, साथ ही मार्ग पर नए आरओबी (रेल ओवरब्रिज) निर्माण के प्रस्ताव की भी जानकारी दी गई । 
  बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य तेजवीर सिंह, विधायक मेघश्याम सिंह, विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, सांसद हेमा मालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा के अलावा नगर आयुक्त जग प्रवेश सहित जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे, परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मदन चंद्र दुबे, उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश चंद्र, पर्यावरण सलाहकार मुकेश शर्मा समेत परिषद के अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1677037
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.