स्मार्ट मीटर : लाठी डंडे लेकर महिलाओं ने फिर किया प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर : लाठी डंडे लेकर महिलाओं ने फिर किया प्रदर्शन
-लक्ष्मीनगर बिजलीघर पर हुआ हंगामा, स्मार्ट मीटर बदलने के आश्वासन पर लौटीं महिलाएं
  मथुरा । स्मार्ट मीटर का बवाल थम नहीं रहा है, लक्ष्मी नगर बिजलीघर पर एक बार फिर बडी संख्या में महिलाएं हाथों में लाठी डंडे लेकर पहुंचीं, महिलाओं ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली के बिल अधिक आ रहे हैं, ऐसे में उनकी बिजली काट दी जाती है, भीषण गर्मी में जीना मुहाल हो गया है ।
  आक्रोशित महिलाओं ने लाठी डंडों के साथ प्रदर्शन किया जिसके बाद अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर बदलने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया, इसी पखवाड़े महिला उपभोक्ताओं का बिजली घर पर यह इस तरह का दूसरा प्रदर्शन है, वहीं जगह-जगह स्मार्ट मीटर लगाये जाने का भी विरोध किया जा रहा है, बृहस्पतिवार को लक्ष्मी नगर बिजलीघर पर महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर बदलने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया ।
   बृहस्पतिवार की सुबह यमुनापार स्थिति लक्ष्मी नगर बिजली घर पर तिवारीपुरम समेत आसपास क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक महिला-पुरुष पहुंच गए, महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर बिजलीघर पहुंची, लाठी-डंडे देखकर विद्युत अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए। महिलाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा, तिवारीपुरम निवासी प्रेमलता ने बताया कि जबसे स्मार्ट मीटर लगा है परेशानी शुरू हो गई है, बिल जमा करने के बाद भी कनेक्शन कट रहा है, शिकायत करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आक्रोशित उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर बदलने का आश्वासन देकर किसी तरह शांत किया, हंगामा करने वालों में चंद्रवती, ललिता, हेमलता, मोहित गुप्ता, कुसुम समेत महिला-पुरुष मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1677039
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.