गांव अबेरनी में बच्चों को बांटे स्कूली बैग, बच्चे हुए खुश

गांव अबेरनी में बच्चों को बांटे स्कूली बैग, बच्चे हुए खुश
   मथुरा । विकास खंड बलदेव अंतर्गत गांव अवेरनी स्थित प्राथमिक विद्यालय गांधी बेरनी में समाजसेवी बबलू सोनी द्वारा विद्यालय में नामांकित सभी बच्चों को अपनी तरफ से बैग वितरित कर मिष्ठान भी बांटा गया, बैग मिलते ही स्कूली बच्चों के चेहरों पर अलग ही खुशी दिखाई दे रही थी, 101 बच्चों को बैग वितरित किए गए।
  बबलू सोनी ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने एवं नियमित विद्यालय आने की नसीहत दी, उन्होंने विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षिक वातावरण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा विद्यालय के स्टाफ की सराहना की, विद्यालय के स्टाफ एवं बच्चों ने समाजसेवी बबलू सोनी का आभार व्यक्त किया, इस दौरान योगेंद्र कुमार गौतम प्रधानाध्यापक एवं श्रीमती रश्मि अग्रवाल, रीना देवी, परमवीर सिंह, सरिता पचौरी, मोहम्मद रिजवान, श्यामवीर सिंह ,संजीव कुमार एवं गीता देवी शिक्षकों सहित एसएमसी अध्यक्ष दिलीप सिंह उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1715230
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.