गांवों में स्थापित होगी मुर्गी पालन की 200 इकाई-सीडीओ

गांवों में स्थापित होगी मुर्गी पालन की 200 इकाई-सीडीओ
-प्रत्येक ब्लाक से 20-20 गरीब महिलाओं को मिलेगा लाभ, मिलेंगे 50 चूजे निशुल्क
   मथुरा । पशुपालन विभाग ने बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत इक्छुक महिलाओं और लोगों को मुर्गी पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है, इस योजना के अंतर्गत जनपद में मुर्गी पालन की 200 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है, इन इकाइयों के संचालन के लिए 20-20 महिलाओं का चयन प्रत्येक ब्लाक से किया जाएगा, सीडीओ डॉ0 पूजा गुप्ता ने बताया कि इस योजना का प्रशिक्षण चयनित महिलाओं को दिया जाएगा, उसके बाद लाभार्थियों को 50 चूजे भी निशुल्क दिए जाएंगे ताकि ये महिलाएं घर पर ही मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकें ।
   सीडीओ ने बताया कि गरीब महिला लाभार्थियों का चयन विकास खण्ड स्तर पर सम्बन्धित पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किया जायेगा, तत्पश्चात जनपद की चयन समिति द्वारा चयन को अंतिम रूप दिया जायेगा, लाभार्थियों के चयन के लिये ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त चयनित सूची का परीक्षण पशु चिकित्साधिकारी व पोल्ट्री प्रोग्राम आफिसर करेंगे, इस योजना के लाभार्थी अनुसूचित जाति की आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग की महिलाएं होंगी। 
  महिला लाभार्थियों का चयन ग्राम स्तर पर जिस ग्राम प्रधान द्वारा प्रस्तावित किया गया हो महिला लाभार्थी उसी ग्राम की निवासी होनी चाहिए, चयनित लाभार्थी के पास अपने रहने की व्यवस्था होनी चाहिए, लाभार्थी की कुक्कुट पालन में रूचि हो, लाभार्थी के पास स्वयं का बैंक खाता हो, उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत उक्त पैरामीटर का पालन करते हुए प्रत्येक विकास खण्ड से 20 निर्बल वर्ग के महिला लाभार्थी चयन किया जायेगा, प्रत्येक लाभार्थी को जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड की छायाप्रति अनुवार्य रूप से सम्बन्धित पशु चिकित्सालय पर जमा कराना अनिवार्य होगा, प्रति इकाई रुपए 3000 का पैकेज है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1715220
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.