डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये निर्देश
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये निर्देश
-ठा0 बांकेबिहारी मंदिर की शरण में पहुंचे डिप्टी सीएम, भाजपाईयों ने किया स्वागत
मथुरा । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे, पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री का महानगर अध्यक्ष राजू यादव, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, राज्यसभा सांसद, विधायक राजेश चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, एमएलसी योगेश नौहवार, कोसीकला अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, महापौर विनोद अग्रवाल तथा कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया ।

भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों एवं जनसमस्याओं पर चर्चा की, बैठक में पदाधिकारियों ने आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम एवं समाज कल्याण विभाग संयुक्त कैंप लगाकर जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, वहीं पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने सड़क निर्माण कार्यों में हो रही देरी का मुद्दा उठाया ।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए, उपमुख्यमंत्री ने ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, इसके बाद उन्होंने फरह स्थित दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति द्वारा संचालित दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गऊ ग्राम परखम में विभिन्न नवनिर्मित परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, उन्होंने गौरी भवन कन्या छात्रावास, औषधि उद्यान, पशु चिकित्सालय, स्टूडियो तथा बुनकर प्रशिक्षण केंद्र की मशीन का ई लोकार्पण किया, साथ ही कन्वेशन सेंटर एवं स्टाफ आवास की आधारशिला भी रखी, इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, डॉ0 देवेंद्र शर्मा, चेतन स्वरूप पाराशर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।







.jpeg)









