निराश्रित वृद्ध माताओं को गर्मी से राहत को भेंट किये कूलर

वृन्दावन स्थित निराश्रित वृद्ध माताओं को गर्मी से राहत को भेंट किये कूलर
   वृंदावन । भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्री यमुना महारानी सेवा समिति के तत्वावधान में नगला रामताल स्थित कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में रह रही निराश्रित वृद्ध माताओं को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से एक दर्जन कूलर भेंट किए गए, इस सेवा कार्य से आश्रय सदन में रह रही माताओं के चेहरों पर संतोष और खुशी दिखाई दी ।
 कार्यक्रम में उपस्थित संतों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए सच्ची सेवा और संस्कारों का प्रतीक बताया, कार्यक्रम के दौरान वृद्ध माताओं का सम्मान भी किया गया तथा उनके स्वास्थ्य व सुविधा की कामना की गई, संस्थापक आनंद स्वरूप गंगाजी वाले बाबा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है, उन्होंने कहा कि जिन माताओं ने पूरा जीवन परिवार और समाज के लिए समर्पित कर दिया, उनके जीवन के अंतिम पड़ाव में उनकी सेवा करना हम सभी का नैतिक और मानवीय दायित्व है, कहा कि भीषण गर्मी में वृद्ध माताओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया है और आगे भी समिति द्वारा निरंतर जनकल्याण के कार्य किए जाते रहेंगे । 
   पार्षद मुन्नालाल निषाद ने कहा कि समाज तभी मजबूत बनता है जब उसमें सेवा और संवेदनशीलता जीवित रहती है, कहा कि निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है, उन्होंने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं तथा अन्य लोगों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं, सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान अध्यक्ष स्नेहिल पांडेय ने कहा कि वृद्ध माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस सेवा अभियान का सबसे बड़ा उद्देश्य है, कहा कि भीषण गर्मी में कूलर जैसी आवश्यक सुविधा उपलब्ध होने से आश्रय सदन में रहने वाली माताओं को काफी राहत मिलेगी, उन्होंने युवाओं से भी आगे आकर सेवा कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया, इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी शिल्पा मुरगई और अधीक्षक वीरा गंगवार उपस्थित रही ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1737453
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.