"मेरो मथुरा ऐप" का सांसद हेमामालिनी ने किया लोकार्पण

"मेरो मथुरा ऐप" का सांसद हेमामालिनी ने किया लोकार्पण  
-एचडीएफसी बैंक द्वारा तैयार की गई है मेरो मथुरा ऐप, मिल सकेगी मंदिरों की जानकारी
  मथुरा । गुरुवार को सांसद हेमा मालिनी द्वारा "मेरो मथुरा" ऐप का लोकार्पण किया गया, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद हेमामालिनी ने परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, सीईओ लक्ष्मी नागप्पन व एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड प्रवीण गुप्ता और आशीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में रिमोट दबाकर "मेरो मथुरा" ऐप का शुभारंभ किया । 
  इस दौरान सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मथुरा कोई साधारण स्थान नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि है, यहां देश विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, उन्होंने कहा कि ‘मेरो मथुरा’ ऐप स्थानीय नागरिकों को आवश्यक सुविधा देने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि ऐप बनने के बाद नगर निगम की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, अब इसके माध्यम से न केवल शिकायतें आएंगी बल्कि जन्म मृत्यु, सम्पत्ति टेक्स, पंजीकरण जैसी विभिन्न आवश्यकताओं के लिए इसका उपयोग किया जाएगा, इसकी नियमित निगरानी नगर निगम द्वारा की जानी चाहिए तथा इसके लिए किसी एक अधिकारी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, सुझाव दिया कि ‘मेरो मथुरा’ ऐप को ‘मेरो ब्रज’ ऐप से भी जोड़ा जाए, जिसमें ब्रज क्षेत्र से जुड़े साहित्य, मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी उपलब्ध है ।
   जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मेरो मथुरा’ ऐप शुरू करने के लिए बैंक का आभार व्यक्त किया, उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में वृंदावन परिक्रमा मार्ग तथा जनपद के अन्य तीर्थ स्थलों के विकास में भी इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा, नगर आयुक्त जग प्रवेश ने भी सीएसआर फंड के माध्यम से सहयोग देने के लिए बैंक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने ‘मेरो मथुरा’ ऐप के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी दी, इस दौरान गोवर्धन चेयरमैन के प्रतिनिधि मनीष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, योगेंद्र राणा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मदन चंद्र, विप्रा के अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, अमरदीप, एई वैशाली शर्मा, एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड सीएसआर आशीष श्रीवास्तव, क्लस्टर हेड मथुरा गिरिराज अग्रवाल, ब्रांच मैनेजर जितेंद्र छाबड़ा सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन व्यास नंदन शर्मा ने किया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1739151
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.