ब्रज चौरासी कोस यात्रा से पहले किया गया भूमि व गौ माता का पूजन
ब्रज चौरासी कोस यात्रा से पहले किया गया भूमि व गौ माता का पूजन
बलदेव (मथुरा) । ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थिति श्री दाऊजी नंदिनी गौशाला बलदेव पर एक माह तक यात्री विश्राम स्थल, भंडारा एवं श्रीमद् भागवत कथा के साथ अनेक धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भागवत पंडाल का भूमि पूजन गौ माता के पूजन के साथ किया गया, गर्गाचार्य पीठाधीश्वर पंडित मनीष गर्गाचार्य ने वेद मंत्रों के साथ विधि विधान से भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया ।
समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल व संयोजक श्याम सुंदर ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का विशेष आयोजन एक से 8 जून तक रहेगा, कलश यात्रा एक जून को सुबह सात से निकाली जाएगी, विश्राम स्थल पर यात्रियों के लिए मेडिकल कैंप की सुविधा, दोपहर और रात्रि में भोजन प्रसादी, सुबह जलपान, पीने के लिए ठंडा मीठा जल और यात्री विश्राम स्थल आदि सभी व्यवस्थाएं समस्त नगर वासियों के सहयोग से हो रही है ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बालयोगी महाराज का आशीर्वाद भी प्रवचनों के माध्यम से मिलेगा, सभी का स्वागत पटका पहनाकर कर किया गया, भूमि पूजन कार्यक्रम में गिरधारी लाल मोदी, संजय रावत, मोर मुकुट चौधरी, बबलू सोनी सभासद, सुरेंद्र सिकरवार सभासद, सुरेंद्र चौधरी, प्रवीण अग्रवाल, राजेश मित्तल, अकुंश बंसल, उदित पांडे, सुनील गर्ग, बादल राज बंसल सपा नेता, अनुज उपमन्यु ,विनय अग्रवाल मथुरा वाले, रवीन्द्र सिंह,राज कुमार सोनी, अजीत पहलवान, गिर्राज सेठ, सत्येंद्र पहलवान, पवन बंसल, मनोज बंसल, देव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









