दूधिया रोशनी में सराबोर सुरम्य एहसास देगा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग

दूधिया रोशनी में सराबोर सुरम्य एहसास देगा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग 
-रात के समय सुरम्य तलहटी में परिक्रमा का मिलता है अनूठा अहसास
   मथुरा । तीर्थ स्थली गोवर्धन पर्वत की सात कोसी परिक्रमा में रात के समय भी दिन जैसा अहसास होगा, पर्वत की तलहटी में धवल चांदनी में रात के समय परिक्रमा का अनूठा अहसास होता है, अब रात में परिक्रमार्थी सुगमता से पूरे साल कभी भी परिक्रमा कर सकेंगे, परिक्रमा मार्ग को 500 सोलर लाइट जगमग रखेंगी, गुरुवार को सांसद हेमा मालिनी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में 500 सोलर स्ट्रीट लाइट लोकार्पण किया, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की इस परियोजनाओं को सीएसआर फंड के तहत एचडीएफसी बैंक द्वारा पूरा कराया गया है ।


   गुरुवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, सीईओ लक्ष्मी नागप्पन तथा एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड प्रवीण गुप्ता और आशीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में रिमोट दबाकर सोलर स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ किया, सांसद हेमा मालिनी ने एचडीएफसी बैंक, नगर निगम और विकास प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना की ।
    जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए बैंक का आभार व्यक्त किया, उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में वृंदावन परिक्रमा मार्ग तथा जनपद के अन्य तीर्थ स्थलों के विकास में भी इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा, गोवर्धन चेयरमैन के प्रतिनिधि मनीष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, योगेंद्र राणा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मदन चंद्र, विप्रा के अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, अमरदीप, एई वैशाली शर्मा, एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड सीएसआर आशीष श्रीवास्तव, क्लस्टर हेड मथुरा गिरिराज अग्रवाल, ब्रांच मैनेजर जितेंद्र छाबड़ा सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1739150
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.