मुठभेड़ : पुलिस की गोली से घायल हुआ 15 हजार का इनामी
मुठभेड़ : पुलिस की गोली से घायल हुआ 15 हजार का इनामी
मथुरा । थाना फरह पुलिस व एन्टी रिवार्डिड टीम द्वारा तार चोरी के अभियोग में वांछित 15000 रुपये के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से एक मोटर साइकिल व एक तमंचा, दो जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस व 500 रुपये बरामद किये हैं, फरह पुलिस व एन्टी रिवार्डिड टीम द्वारा 23 जून को ठीक आधी रात पर मुखबिर की सूचना पर परखम गौशाला के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त श्याम सिंह पुत्र पोहप सिंह उर्फ कोक सिंह निवासी कुथियाना थाना अम्बाह जिला मुरैना को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किये गये, पुलिस पार्टी की जवाबी कार्यवाही में श्याम सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया, घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, अभियुक्त श्याम सिंह थाना फरह पर दर्ज एक अभियोग में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से की गई फायरिंग व बरामदगी के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।







.jpeg)









