बरसाना रोपवे परिसर में होगी कार आपदा पर संयुक्त मॉक ड्रिल
बरसाना रोपवे परिसर में होगी कार आपदा पर संयुक्त मॉक ड्रिल
मथुरा । जिलाधिकारी सी0पी0 सिंह के निर्देशन तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनपद की आपदा तैयारी एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को बड़ी बाबा गौशाला, राधा बाग, बरसाना स्थित रोपवे (केबल कार) परिसर में केबल कार इमरजेंसी पर संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा ।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के सहयोग से आयोजित होने वाली इस संयुक्त मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य संभावित केबल कार दुर्घटना अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, खोज एवं बचाव कार्यों, राहत प्रबंधन तथा चिकित्सा सहायता व्यवस्थाओं का परीक्षण एवं सुदृढ़ीकरण करना है, मॉक एक्सरसाइज के सफल आयोजन हेतु आयोजित समन्वय बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ0 पंकज कुमार वर्मा ने सभी विभागों को निर्धारित दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने तथा मॉक एक्सरसाइज में सक्रिय सहभागिता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वित एवं त्वरित कार्यवाही जनहानि एवं क्षति को न्यूनतम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की योजना निर्माण, समन्वय एवं तैयारियों में जिला आपदा विशेषज्ञ एवं ईओसी प्रभारी पूजा राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके द्वारा विभिन्न विभागों, एनडीआरएफ तथा संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मॉक एक्सरसाइज की कार्ययोजना तैयार की गई तथा आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया है।
जिलाधिकारी सी0पी0 सिंह ने कहा कि इस प्रकार के मॉक अभ्यास आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तंत्र की तैयारियों का आकलन करने तथा विभिन्न विभागों की प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं, उन्होंने सभी संबंधित विभागों को मॉक एक्सरसाइज के दौरान पूर्ण गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, यह संयुक्त मॉक एक्सरसाइज जनपद मथुरा में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा तैयारी एवं सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।







.jpeg)









