गंगा दशहरा पर यमुना में एक युवक की हुई मौत
गंगा दशहरा पर यमुना में एक युवक की हुई मौत
-महावन के टाटम्बरी घाट पर हुआ हादसा, मौके पर पहुंचे अधिकारी
मथुरा । दशहरा पर्व पर महावन के टाटम्बरी घाट पर यमुना स्नान के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूबने लगे जिनमें एक को नाविकों ने सुरक्षित बचा लिया जबकि 16 वर्षीय कान्हा की डूबने से मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी की, घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है ।
थाना महावन क्षेत्र के टाटम्बरी घाट पर रविवार को अनिल कुमार (24 वर्ष) और कान्हा (16 वर्ष) यमुना में स्नान करने पहुंचे थे, कान्हा मूल रूप से बरौली, थाना बलदेव क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं, कान्हा टाटम्बरी आश्रम में रहकर गायों की देखभाल का कार्य करता था, गंगा दशहरा के चलते घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान के दौरान दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, मौके पर मौजूद नाविकों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया ।
काफी प्रयास के बाद अनिल कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन कान्हा पानी में लापता हो गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसकी तलाश शुरू कराई गई, घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम महावन उषा सिंह, क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी तथा थाना प्रभारी चेतराम शर्मा, थाना प्रभारी रिफाइनरी अजय कौशल मौके पर पहुंचे और बचाव एवं खोज अभियान की निगरानी की, पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश कराई जा रही है, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।







.jpeg)









