मुठभेड़ : युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, हुआ घायल
मुठभेड़ : युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, हुआ घायल
मथुरा। थाना हाईवे पुलिस टीम चन्दा ग्रीन कालोनी के बराबर बनी इंट्रोलॉकिंग रोड दतिया ग्राम की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त सन्दीप उर्फ संजय पुत्र सुघड़ सिंह निवासी ग्राम दतिया थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष को पुलिस मुठभेड के दौरान अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है, दो जुलाई को छोटू पण्डित के काम से लौटते समय अनाज गोदाम के पास खड़े व्यक्ति सन्दीप निवासी दतिया ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया था जिससे छोटू पण्डित घायल हो गया और सन्दीप उर्फ संजय उपरोक्त मौके से भाग गया था ।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाईवे पर सन्दीप उर्फ संजय के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया, सूचना के आधार पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, अभियुक्त के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किये गये हैं, कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रशान्त कपिल थाना हाईवे, एसआई नितिन राठी चौकी तारसी, एसआई सौरभ तैवतिया, एसआई सतेन्द्र कुमार थाना हाईवे आदि पुलिसकर्मी शामिल थे ।







.jpeg)









