राजन अध्यक्ष तो माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री बने संजय
राजन अध्यक्ष तो माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री बने संजय
-माथुर चतुर्वेद परिषद के सभी 6 पदों पर आपसी सहमति से सम्पन्न हुआ चुनाव
मथुरा । माथुर चतुर्वेद परिषद के चुनाव में राजन पाठक को अध्यक्ष, संजय चतुर्वेदी को महामंत्री, कमल चतुर्वेदी व योगेंद्र चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष, नीरज चतुर्वेदी को कोषाध्यक्ष तथा संजय चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, श्याम मोनू चतुर्वेदी व हरदेव चतुर्वेदी हप्पू को मंत्री,आशीष चतुर्वेदी को निरीक्षक सर्वसम्मति से चुना गया है, माथुर चतुर्वेद परिषद की तीन दिवसीय चुनाव प्रक्रिया के दौरान समन्वय समिति की बैठक में परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने उपाध्यक्ष देवेन्द्र चतुर्वेदी का पर्चा वापस कराया जिसके बाद उपाध्यक्ष पद से राजेश चतुर्वेदी, मंत्री पद से अनिरुद्ध और सुशांत चतुर्वेदी ने भी अपना पर्चा वापस ले लिए, समाज में समन्वय से निर्वाचन संपन्न हुआ ।
परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने बताया कि समाज में वमनुष्यता न हो और सभी समाज में मिलजुल कर रहे हैं, क्योंकि समाज सेवा के लिए आपस में लड़कर समाज सेवा करना कोई अच्छी बात नहीं है इसलिए आपसी सहमति से चुनाव होना समाज के हित में है, संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन करते हुए परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने चुनाव अधिकारी उमेंद्र चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी द्वारा पूरी मेहनत तो लगन के साथ यह चुनाव संपन्न कराने पर दोनों का धन्यवाद ज्ञापित किया, इस मौके पर परिषद के संरक्षक गिरधारीलाल पाठक, नवीन नागर, राकेश तिवारी एडवोकेट, रंजीत चतुर्वेदी, ब्रजेश चतुर्वेदी, अटल चतुर्वेदी, वेक कप फाउंडेशन स्वतंत्र चतुर्वेदी एवं अनेक चतुर्वेदी बंधु मौजूद रहे ।







.jpeg)









