पर्दाफाश : राया क्षेत्र में दो गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट
पर्दाफाश : राया क्षेत्र में दो गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट
-पुलिस ने किये 13 पुरुषों व 6 महिलाओं को गिरफ्तार, शनिवार को हुई कार्यवाही, रविवार को खुलासा
मथुरा । जनपद के राया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने न्यू सावरिया गेस्ट हाउस और रॉयल गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर मौके से 13 पुरुष और 6 महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है, प्रभारी निरीक्षक थाना राया कर्मवीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राया कट के पास स्थित इन गेस्ट हाउसों की आड़ में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है ।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दो टीमें बनाईं और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की, छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस के कमरों से 17 मोबाइल फोन, 4380 रुपये नकद और बड़ी संख्या में कंडोम बरामद किए गए, पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार किए गए लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, पकड़ी गई महिलाओं में से कई ने बताया कि वे गरीबी और मजबूरी का फायदा उठाकर इन लोगों के चंगुल में फंसी थीं और उन्हें बहला-फुसलाकर इस धंधे में लाया गया था, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 (एसआईटी अधिनियम) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है ।
पुलिस के अनुसार गेस्ट हाउस संचालक और वहां काम करने वाले लोग ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की फोटो भेजकर बुलाते थे और पूरे रैकेट का संचालन करते थे, पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है, स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है, पुलिस को लंबे समय से होटल रॉयल और न्यू साँवरिया गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, शिकायतों के आधार पर थाना राया पुलिस ने दोनों स्थानों पर एक साथ छापेमारी की, कार्रवाई के दौरान कई कमरों की तलाशी ली गई, जहां से युवक युवतियों को हिरासत में लिया गया ।
क्षेत्राधिकारी महावन संजीव राय ने बताया कि गेस्ट हाउस प्रबंधक पवन, सतीश और श्यामसुंदर सहित सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की गई, प्रारंभिक जांच में कुछ महिलाएं अन्य जनपदों की निवासी पाई गईं जबकि अधिकांश युवक आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं, सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है, बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है, थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है, यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन गेस्ट हाउसों में कथित अवैध गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं, साथ ही दोनों गेस्ट हाउस संचालकों और प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है, यदि जांच में उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।







.jpeg)









