कपड़े के थैलों से घर-घर पहुँचेगा स्वच्छ ब्रज का संदेश, नई पहल
कपड़े के थैलों से घर-घर पहुँचेगा स्वच्छ ब्रज का संदेश, नई पहल
मथुरा । "हम सब ने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" महाअभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने कपड़े के थैलों के वितरण की अनूठी पहल शुरू की है, इन थैलों पर अभियान का स्लोगन और स्वच्छता का संदेश अंकित किया गया है, ताकि बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर इनके उपयोग के माध्यम से अधिक से अधिक लोग अभियान से जुड़ सकें, समिति का मानना है कि कपड़े के थैलों का उपयोग करने वाला व्यक्ति स्वयं तो स्वच्छता का संदेश पढ़ेगा ही, साथ ही उसके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का भी इस संदेश की ओर ध्यान आकर्षित होगा ।
इस प्रकार यह पहल स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने में भी सहायक बनेगी, बैठक में समाजसेवी दीपक गोयल ने नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के राजीव अग्रवाल, प्रोजेक्ट मथुरा के विपुल अग्रवाल (सीए) एवं उनकी टीम सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को कपड़े के थैले प्रदान किए गए, उल्लेखनीय है कि प्रोजेक्ट मथुरा भी शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अलग से जनजागरूकता अभियान संचालित कर रहा है, समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 6 जुलाई को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में भी परिषद के अधिकारियों एवं सदस्यों को ये कपड़े के थैले भेंट किए जाएंगे जिससे अभियान का संदेश व्यापक स्तर पर पहुँचे, बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने मथुरा को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया ।







.jpeg)









