थाना जैंत क्षेत्र में मामूली विवाद में चली गोली, एक युवक घायल

थाना जैंत क्षेत्र में मामूली विवाद में चली गोली, एक युवक घायल
  चौमुहां (मथुरा) । थाना जैंत अंतर्गत जौनाई गांव में दोपहर करीब दो बजे मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, इस विवाद ने तब हिंसक रूप ले लिया जब एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, गोली लगने से एक राहगीर 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, विवाद की शुरुआत एक ट्रैक्टर के पास से स्कूटी निकालने को लेकर हुई, देखते ही देखते बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि मामला झगड़े में बदल गया ।
   इसी दौरान रोहित पुत्र शुगर सिंह और पवन तिवारी पुत्र रामबाबू के पक्ष के बीच तनातनी हुई, इस विवाद के दौरान हुई फायरिंग में राहगीर रोहित पुत्र तोती, (19 वर्ष) नामक युवक गोली की चपेट में आ गया, गोली सीधे युवक की छाती और गर्दन के बीच में लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है, घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में स्पष्ट रूप से फायरिंग होते हुए देखी जा सकती है जिसके आधार पर पुलिस अब मामले की जांच कर रही है, घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है ।
  पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है, घटना की सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस और सीओ सदर वरुण मिश्रा तुरंत मौके पर पहुंच गए, पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए, सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, पुलिस ने जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1886467
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.