कोतवाली पुलिस ने दबोचे साइबर ठगी के दो आरोपी
कोतवाली पुलिस ने दबोचे साइबर ठगी के दो आरोपी
मथुरा । थाना कोतवाली पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड करने वाले दो युवकों को दो मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड व 7000 रुपये नगद सहित गिरफ्तार किया है, पुलिस ने भूतेश्वर अखाड़े वाली गली में पोखर के पास से यश राठौर पुत्र शिवशंकर निवासी नई पानी की टंकी के पास कृष्णा विहार, थाना कोतवाली व सनी सिसोदिया पुत्र सतीश सिसोदिया निवासी जी ब्लॉक जनकपुरी मोहाली रोड थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है, एनसीआरपी पोर्टल के मुताबिक विभिन्न राज्यों से तीन साइबर शिकायतें इनके खिलाफ दर्ज की गई है, पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध सुनील कुमार थाना कोतवाली, एसआई मुश्ताक मेहदी साइबर हेल्प डेस्क नोडल प्रभारी थाना कोतवाली मथुरा आदि थे ।







.jpeg)









