हत्या के प्रयास में वांछित पिता और पुत्र गिरफ्तार

हत्या के प्रयास में वांछित पिता और पुत्र गिरफ्तार
   चौमुहां (मथुरा) । थाना जैंत पुलिस ने ग्राम राल में हुई फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास (जानलेवा हमले) के मुकदमे में वांछित चल रहे दो मुख्य आरोपियों पिता-पुत्र को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है, पकड़े गए दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है ।
  पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10:05 बजे जैंत थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर राठी, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, रामदेव शर्मा और महिला उपनिरीक्षक काजल भारद्वाज की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम थोक भोज (राल) में दबिश दी, टीम ने घेराबंदी करते हुए घर से आरोपी लोकमन (70 वर्ष) पुत्र रामजीलाल और उसके बेटे प्रताप (40 वर्ष) को दबोच लिया। 
 पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ जैंत थाने में धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 109 और 352 बीएनएस के तहत जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है, पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल यतेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रंजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल कुलभूषण शामिल रहे, पुलिस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों और लाइसेंसी रायफल की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1909530
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.