सडक हादसा : पिता की मौत, पत्नी बेटा गंभीर घायल

सडक हादसा : पिता की मौत, पत्नी बेटा गंभीर घायल
-खाटू श्याम दर्शन कर लौटी पत्नी और बेटे को लेकर घर लौट रहे थे मृतक वीरेन्द्र
  मथुरा । खाटू श्याम दर्शन कर लौटी पत्नी और बेटे को घर लेकर घर लौट रहे वीरेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं, तीनों एक बाइक पर सवार थे और गांव पहुंचने से ठीक पहले मौत ने झपट्टा मार दिया, थानाध्यक्ष राया कर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव मल्हे के समीप जयपुर-बरेली हाईवे पर हुए इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया, मृतक वीरेंद्र सिंह का पोस्टमार्टम करा दिया गया है ।
   पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है, प्रार्थना पत्र मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, राया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयपुर बरेली हाईवे पर गांव मल्हे के समीप शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, इस दुर्घटना में उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जारी है, कटैला निवासी वीरेंद्र सिंह (47) अपनी पत्नी सुनीता देवी और बेटे पंकज सिंह को रेलवे जंक्शन से बाइक पर लेकर गांव वापस आ रहे थे, मां और बेटा खाटू श्याम के दर्शन कर लौटे थे । 
  सुबह लगभग 5 बजे जब वे बरेली हाईवे पर मल्हे गांव के पास पहुंचे और गांव की सड़क पर उतर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर पुलिस और परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद, परिजन उन्हें केडी मेडिकल कॉलेज ले गए, हालांकि, वीरेंद्र सिंह ने सर्वाेदय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, उनकी पत्नी सुनीता देवी और बेटे पंकज सिंह का इलाज केडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1909533
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.