बरसाना नगर पंचायत में होगा तीन हजार वृक्षों का रोपण
बरसाना नगर पंचायत में होगा तीन हजार वृक्षों का रोपण
बरसाना । प्रदेश सरकार द्वारा राज्यव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान की पूर्व संध्या पर बरसाना नगर पंचायत द्वारा गहवर वन परिक्रमा मार्ग स्थित चिकसोली मुक्तिधाम में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा और नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी डॉ0 कल्पना वाजपेयी ने एक-एक कदम्ब के पौधे का रोपण किया ।
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में कदंब वाटिका विकसित की जाएगी, तीन हजार पौधे रोपकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के हरित संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगी, उन्होंने कहा कि इस महाअभियान के तहत लगाए जाने वाले पेड़ों की रक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए जा रहे हैं, पेड़ों की देखभाल एवं समय समय पर पेड़ों में पानी देने के लिए प्रत्येक नगर पंचायत कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की गई है, मुख्य अतिथि लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारी धरोहर है, हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए इस हरी भरी धरोहर को बचाए रखना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है, इस मौके पर सभासद विश्वेंद्र जादौन, नगर पंचायत के अमित कुमार, रवि शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी गौरव शर्मा, गोला पेंटर आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









