चिंताहरण महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

चिंताहरण महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
   मथुरा । हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड की रेवाड़ी-कानपुर पाइपलाइंस टीम द्वारा ब्रज क्षेत्र में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में पुरानी गोकुल-महावन स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, यह अभियान वरिष्ठ प्रबंधक टीएम शिवकुमार के नेतृत्व में एक से 15 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है, टीम द्वारा ब्रज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है ।
   अभियान के दौरान केवल सफाई कार्य ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच पौधों का वितरण भी किया गया, टीम के अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण समाज की आधारशिला हैं और ब्रज क्षेत्र के धार्मिक स्थलों को स्वच्छ व हरित बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, अधिकारियों के अनुसार ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत ब्रज के विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर लगातार इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 
  इसका उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित करना है, कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्य अमित कुमार, आयुष्मान, पंत, अर्पित, राहुल, आनंद, प्रदीप शर्मा, राजेन्द्र और जितेश सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर की सफाई में सक्रिय योगदान दिया, स्थानीय नागरिकों और मंदिर के मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह तरकर ने इस पहल की सराहना की ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1909536
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.