28 को होगी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की इम्प्रूवमेन्ट, कम्पार्टमेन्ट परीक्षा

28 को होगी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की इम्प्रूवमेन्ट, कम्पार्टमेन्ट परीक्षा
-वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज को बनाया गया है परीक्षा केन्द्र, दो पालियों में बैठेंगे परीक्षार्थी 
   मथुरा । माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सचिव के निर्देश पर वर्ष 2026 की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट इम्प्रूवमेंट कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होगी, इस परीक्षा में जनपद से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 758 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, उन्होंने परीक्षा केन्द्र के प्रधानाचार्य को परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा नकल विहीन सम्पन्न हो सके ।
   जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट, कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को प्रथम पाली में  प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक, इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा द्वितीय पाली में सायं 2 बजे से 5:15 बजे तक तक वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा में आयोजित होगी, हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट, कम्पार्टमेंट के 455 अभ्यर्थी एवं इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट  के 303 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से पंजीकृत परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रतिहस्ताक्षरित करते हुए सम्बन्धित परीक्षार्थियों को उपलब्ध करायेंगे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1925917
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.