फूड सेफ्टी ऑन व्हील से परखी खाद्य पदार्थों की शुद्धता
फूड सेफ्टी ऑन व्हील से परखी खाद्य पदार्थों की शुद्धता
-खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोवर्धन में चलाया अभियान, लिये नमूने
मथुरा । आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला के दृष्टिगत आमजन एवं श्रृद्धालुओं को स्वच्छ व गुणवत्तायुक्त खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के निर्देशन में गोवर्धन तहसील के खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह द्वारा फूड सेफ्टी ऑन व्हील के द्वारा आम जनमानस को घरेलू स्तर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई ।
उन्होंने सौंख अड्डा गोवर्धन से लेेकर दानघाटी मंदिर के आगे छोटी परिक्रमा मार्ग तक अवस्थित मिठाई, ढाबों, रेस्टोरेंट, दुकानों के कुल 35 खाद्य प्रतिष्ठानों से संग्रहित किये गये खाद्य पदार्थों के नमूनों जैसे पेड़ा, बर्फी, पेठा, हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर, सरसों का तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की, इसके अतिरिक्त अस्वास्थ्यकर दशाओं में भंडारित लगभग 30 किलोग्राम दूषित पेड़ा को भी नष्ट कराया गया और सभी पेड़ा दुकानदारों को अपने खाद्य पदार्थों को ढक कर रखने, रेट लिस्ट लगाने, खाद्य लाइसेंस को चस्पा करने और पेड़ा के अवयवों की जानकारी का बोर्ड लगाने के लिए निर्देश भी दिये गए हैं ।







.jpeg)









