डीएलएड छात्र को इंटर्नशिप के लिए जाना होगा 60 किमी दूर

डीएलएड छात्र को इंटर्नशिप के लिए जाना होगा 60 किमी दूर 
-डाइट ने थोपी अपनी चॉइस, भटक रहे हैं छात्र व कॉलेज के संचालक 
  मथुरा । डीएलएड प्रशिक्षुओं को इस बार 60 किमी दूर तक इंटर्नशिप करने जाना होगा, मथुरा में डीएलएड प्रशिक्षुओं के इंटर्नशिप की स्थिति बेहद क्लिष्ट बनी हुई है, इंटर्नशिप के लिए छात्रों से हर बार जनपद के दस प्राइमरी स्कूलों के ऑनलाइन विकल्प भरवाए जाते हैं, इस बार छात्र छात्राओं ने अपनी सुविधानुसार विकल्प भरे थे, फरह के कई डीएलएड कॉलेजों के छात्रों के इंटर्नशिप स्कूल मांट ब्लॉक के दूरदराज जगहों के स्कूलों में डाल दी ।
  एक कॉलेज संचालक इस संदर्भ में डाइट प्राचार्य से मिले भी लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका, कॉलेज संचालकों का कहना है कि डाइट को अपने विकल्प ही थोपने है तो छात्रों से विकल्प क्यों भरवाए जाते हैं, फिर क्या मतलब रह जाता है, 2024 में इंटर्नशिप नही होने से 1300 छात्र परीक्षा से वंचित हुए थे, मथुरा के इंटर्नशिप का मामला छात्रों और कालेज संचालकों के लिए बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है, अन्य जनपदों में इंटर्नशिप सहज तरीके से हो जाने से छात्र यहां से अन्य जनपदों के लिए पलायन कर रहे हैं, यही वजह है कि यहां हर साल हजारों सीट खाली रह जाती हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1925913
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.