मथुरा जंक्शन की बंद केबिन में मिले मानव अवशेष
मथुरा जंक्शन की बंद केबिन में मिले मानव अवशेष
-बॉडी पार्ट्स को कुत्ते नोच रहे थे, मिले तीन आधार कार्ड
-जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नहीं हो पाई कोई भी पहचान
मथुरा । शुक्रवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है, मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की इस घटना के सामने आने के बाद जीआरपी दिनभर चकरघिन्नी बनी रही, जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड में स्थित एक बंद पड़ी पुरानी रूट रिले इंटरलॉकिंग केबिन में गुरुवार रात करीब 10 बजे मानव अवशेष पडे होने की सूचना जीआरपी को मिली, सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस सक्रिय हुई ।

जांच पडताल के बाद मामला कहीं ज्यादा संगीन बनता चला गया, जीआरपी ने मानव अवशेषों को एकत्रित किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हालांकि यह पता लगाना मुश्किल था कि मानव अवशेष महिला के हैं अथवा पुरुष के, यहीं महिला की लाल रंग की पजामी मिलने और केबिन से एक महिला तथा दो पुरूषों के आधार कार्ड बरामद होने के बाद मामला और पेचीदा हो गया, पुलिस आधार कार्ड के आधार पर शव की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है ।
जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बरामद मानव अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, प्रथम दृष्टया आशंका है कि किसी व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हुई होगी और बाद में कुत्ते शव के अवशेषों को खींचकर बंद पड़ी केबिन तक ले आए होंगे, पुलिस ने सभी बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, आधार कार्डों के जरिए मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है ।







.jpeg)









