गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान, नोडल अधिकारी करेंगे निगरानी

गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान, नोडल अधिकारी करेंगे निगरानी
-ग्राम पंचायतों में श्रमदान, प्लास्टिक पृथक्करण और जनजागरूकता पर विशेष जोर
  मथुरा । ब्रज को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित "हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" महाअभियान को अब ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, इसके लिए जिलाधिकारी सीपी सिंह ने जनपद में ग्रामीण क्षेत्र के 10 प्रमुख तीर्थ, पर्यटक स्थलों तथा 47 अन्य पर्यटन मार्गों से जुड़ी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, इन सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शनिवार विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम जनभागीदारी के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है ।
    जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी डा0 पूजा गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार तीर्थ, पर्यटन स्थलों तथा उनसे जुड़े प्रमुख मार्गों की ग्राम पंचायतों में कॉलेज के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, प्लास्टिक कचरे का पृथक्करण तथा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में संबंधित विभाग के 57 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, इसके तहत 22 जून से अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह शनिवार को चार सप्ताह तक श्रमदान कराया जा रहा है, इस दौरान एकत्रित जैविक कचरे का कम्पोस्ट तैयार किया जाएगा, जबकि प्लास्टिक अपशिष्ट को पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) के लिए भेजा जाएगा ।
  उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा, कूड़ेदानों की नियमित सफाई एवं समय पर खाली कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, सफाई की यह व्यवस्था नियमित प्रक्रिया ने भी जारी है, उन्होंने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए स्वच्छता शुल्क के निर्धारण एवं वसूली के साथ सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने वालों पर आर्थिक दंड लगाने की व्यवस्था भी लागू की जाएगी, साथ ही प्लास्टिक बैंक स्थापित किए जाएंगे, ताकि प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक ढंग से संग्रहण एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके, डीएम ने सभी नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्टेक होल्डर्स, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करें, साथ ही प्रत्येक सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट गूगल फॉर्म के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1925929
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.